36 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

अभिनीत मौर्य 26 जनवरी को अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा फहरायेगें – जिलाधिकारी

जरूर पढ़े

हरदोई। जनपद के एक मात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उनके आगामी मिशन माउट किलिमंजारो के लिए शुभकामनाएं दी। अभिनीत 19 जनवरी 2024 को विकास खण्ड कोथावां के ग्राम आट-साट स्थित अपने पैत्रक निवास से लखनऊ पहुंचेगे और लखनऊ से हवाई मार्ग द्वारा मुम्बई के लिए रवाना होंगे। 20 जनवरी को वह मुम्बई से तन्जानियां पहुंचेगें व 21 जनवरी को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी के लिए चढ़ाई प्रारम्भ करेगें।

अभिनीत 26 जनवरी 2024 को 19,341 फीट अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर देश का राष्ट्रीय झण्डा तिरंगा फहरायेगें। इस अभियान से पूर्व अभिनीत देश की टेबलटाप, माउट मचोई, केदार कंठा, तपोपन ट्रेक्र व फ्रेन्डशिप चोटी जैसी ऊंची पर्वत चोटियों पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर चुकें है। कुछ माह पूर्व उन्होने यूरोप सबसे ऊंची चोटी माउट एलब्रुस पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था तथा पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया था। उनके आगामी पर्वतारोहण अभियान को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का कहना है कि अभिनीत जैसे पर्वतारोही, पर्वतारोहण के क्षेत्र में अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उनके अभियान को लेकर उनके पिता चन्द्र पाल मौर्य सहित समस्त परिवार तथा उनके चाहने वाले अत्यन्त उत्साहित है।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
36 ° C
36 °
36 °
56 %
5.1kmh
40 %
Sat
36 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
36 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img