35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

आयुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट का किया वार्षिक निरीक्षण

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह को गार्ड ऑफ आनर की सलामी ली गयी। आयुक्त को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बुके देकर स्वागत किया। आयुक्त श्री सिंह ने सर्वप्रथम संयुक्त कार्यालय में ई0आर0के0पटल, जी0सी0पटल, एल.बी.सी., खनन सहायक आदि पटल को देखा। उन्होंने कार्य विभाजन के संबध में जानकारी चाही। आयुक्त ने अपने कार्यो की सूची पटल पर चस्पा कराने का निर्देश दिये।

उन्होंने सेवा पुस्तिका, डिस्पैच रजिस्टर आदि का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण डाक हेतु रजिस्टर अलग से तैयार करा लंे। वाद लिपिक पटल, न्याय सहायक कक्ष, अभिलेखागार, मुख्य राजस्व अभिलेखागार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण आयुक्त द्वारा किया गया। उन्होंने एस.एल.ओ. को निर्देश दिया कि किसी का भी भूमि अधिग्रहण से संबधित बकाया न रहे। कैम्प लगाकर मुआवजा वितरण कराये।

आयुक्त श्री सिंह द्वारा स्वामित्व योजना, अभियोजन कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, ई0डी0एम0 कक्ष, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय आदि को देखा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि पत्रावली का रख-रखाव ठीक ढंग से किया जाये। किसी भी कर्मचारी का प्रमोशन, किसी भी प्रकार क्लेम आदि प्रकरण लम्बित न रहे। किसी भी व्यक्ति का किसी भी पटल से कोई समस्या है तो उसका निस्तारण समय से कर दे अनावश्यक रूप से परेशान न करे। इसके साथ ही कार्यालय एवं आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, समस्त पटल सहायक व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img