35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

एनआरएलएम के तहत चयनित दीदियों के साथ पीएम ने किया संवाद

जरूर पढ़े

बहराइच। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत चयनित लखपति दीदियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम एवं दीदियों से संवाद कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी व एन.आर.एल.एम. के दीपक सिंह व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित समूह की महिलाए मौजूद रही।

कार्यक्रम के उपरान्त मुख्य अतिथि सांसद बहराइच ने अक्षयवर लाल गोंड ने एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 स्वयं सहायता समूहो चित्तौरा की गीता, रेखा, माया, कंचन व गीता, तेजवापुर की रेनू मिश्रा, ज्योति शुक्ला, पूजा, ममता देवी व किरनबाला, फखरपुर की रीना साहनी, पायल चौरसिया, अरूणपति, विद्यावती व रानी, रिसिया की रीना देवी, भाग्य लक्ष्मी, नीलू, राम प्यारी व समुन देवी को प्रशस्ति पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की एन. अनुराधा देवी, अरूणांचल प्रदेश अरूणमा देवी दास व गुजरात की राधिका देवी से संवाद करते हुआ आह्वान किया कि देश में 03 करोड़ दीदियों को लखपति बनाएं जाने के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक देश में 01 करोड़ से अधिक दीदियों को लखपति बनाया गया है।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img