हरदोई। आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को नामांकन के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने दो पहिया वाहनों में मतदाता जागरूकता का स्टिकर अवश्य लगवा लें। कार्यालय में मतदाता जागरूकता का कैलेंडर लगवाएं। प्रतिदिन कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी जाये। मतदान के लिए आस पास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा हेतु 12 डी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपजिलाधिकारी विजय सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।