35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

पुलिस मुठभेड़: घायल बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

जरूर पढ़े

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के निर्देशन में जनपद पुलिस के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध घर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। घर पकड़ अभियान के तहत थाना रिफाइनरी पुलिस की बीती रात लुटेरों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके दो अन्य साथी गिरफ्तार कर लिए गये हैं।

जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी थानाध्यक्ष कुलबीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आगरा मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भाहई कट के पास खाली प्लॉट पर पुलिस में मौजूद बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। बदमाशों ने पुलिस से घिरा पाकर पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला बोलते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए घायल बदमाश के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश का नाम कृष्ण पुत्र रन सिंह निवासी अरुआ खास थाना अछनेरा जिला आगरा बताया। उसके पकड़े गए साथियों के नाम सम्राट उर्फ रामू पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम भैंसा थाना रिफाइनरी कथा विवेक पुत्र भूदेव निवासी ग्राम बरारी थाना रिफाइनरी है पकड़े गए बदमाशों से इसी थाना क्षेत्र में आगरा निवासी मदन गोला से 28 दिसंबर की रात रोक कर उसे गन पॉइंट पर लेकर 1 लाख 32 हजार रुपए एटीएम से निकलवा कर लूट लिए थे। पकड़े गए बदमाशों से लूटी हुई रकम में से एक लाख 3 सौ 70 रू के अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 3 अवैध तमंचा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी दो बदमाशों को कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कुलबीर सिंह उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, अखिलेश कुमार, सुरेश चंद सहित दर्जन भर पुलिसकर्मी शामिल थे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img