31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुई राजनीतिक दलों की हुई बैठक

जरूर पढ़े

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में हरदोई व मिश्रिख के सामान्य प्रेक्षकों, पुलिस प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में समस्त मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों व दोनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की बैठक हुई।

सामान्य प्रेक्षक मिश्रिख ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाये। सामान्य प्रेक्षक हरदोई ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाये। वलनरेबल व क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाये। पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि किसी भी समस्या के लिए मोबाईल नंबर पर कॉल की जा सकती है। हरदोई संसदीय क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक ने कहा कि व्यय लेखा रेट चार्ट के आधार पर प्रतिदिन तैयार किया जाये। मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक ने कहा कि रजिस्टर पर प्रतिदिन का खर्च लिखा जाये और निर्धारित तिथियों में परीक्षण कराया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रत्याशियों को सभी एआरओ का परिचय कराया। उन्होंने दोनों लोकसभाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी फैसिलिटेशन सेंटर पर दोनों लोकसभा क्षेत्रों हेतु अलग अलग अपना अधिकृत प्रतिनिधि भेज सकते हैं। यहाँ पर मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहमति देने वाले दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से घर पर ही वोटिंग करायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मतदान दिवस को को शर्तों के अधीन प्रत्याशियों के बूथ 200 मीटर के बाहर बनाये जा सकते हैं। मॉक पोल के दौरान प्रत्याशी गण अपने पोलिंग एजेंट को भेजने का कष्ट करें। मॉक पोल के लिए एजेंट समय से पहुंचे। प्रत्याशी व्यय रजिस्टर में प्रतिदिन के व्यय का उल्लेख किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रश्नों का भी समाधान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
31 ° C
31 °
31 °
79 %
1.5kmh
75 %
Sat
40 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
32 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img