28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

बसों में साफ-सफाई रखें, श्रद्धालुओं/यात्रियों से मृदुल व्यवहार करें – दयाशंकर सिंह

जरूर पढ़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज लखनऊ से अयोध्या जाने वाली परिवहन निगम की बस में बैठकर यात्रा की। परिवहन निगम द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी जा रही परिवहन सेवा की तैयारियों को परखने के लिए उन्हांेने स्वयं यात्रा की। उन्होंने बसों की स्थिति (शीशे, सीटों, वाइपर, लाइट, दरवाजा, खिड़की, फायर सेफ्टी उपकरण) साफ-सफाई एवं बजने वाले रामधुन/राम भजन आदि का स्वयं परीक्षण किया।

परिवहन मंत्री ने परिवहन निगम के अधिकारियों को बसों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की सभी बसों/बस स्टेशनों पर साउण्ड सिस्टम के माध्यम से रामधुन/राम भजन बजाये जाएं। साथ ही उन्होंने निजी वाहन स्वामियों से भी अपनी-अपनी बसों में रामधुन/राम भजन बजाने की अपील की।

उन्होंने राम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या धाम मंदिर से सम्बंधित फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा हेतु उद्घोषणा यंत्र, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य उपकरणों को कार्यशील रखा जाय। साथ ही उन्होंने चालकों/ परिचालकों को यात्रियों से मृदुल व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या आएंगे। ऐसे में परिवहन निगम की जिम्मेदारियां बढ़ गयी हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मेहनत एवं लगन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

यात्रा के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ आर0के0 त्रिपाठी, सेवा प्रबंधक विनोद कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रशांत दीक्षित इत्यादि साथ में रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
28 ° C
28 °
28 °
94 %
1kmh
40 %
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
35 °
Wed
31 °
Thu
28 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

सीएम धामी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img