36 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

महिलाएं घर परिवार में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं – जिला निर्वाचन अधिकारी

जरूर पढ़े

हरदोई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सोमवार को रसखान प्रेक्षागृह में बुद्धिजीवी महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 13 मई दिन सोमवार को मतदान करने अवश्य जाएं। महिलाएं घर परिवार में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जेन्डर रेशियो में भारी सुधार आया है। अब महिलाओं की बारी है कि वे अपने लोकतान्त्रिक दायित्व का निर्वहन करें।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं को समर्पित दो बूथ बनाये गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सेल्फी प्वाईंट स्थापित किया गया है। सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित नारी शक्ति को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान कर इस चुनाव में कम मतदान के इतिहास को बदलने का कार्य करें। स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर ने कहा कि मातृ शक्ति यदि ठान ले तो जनपद फिसड्डी मतदान वाले जनपद से शीर्ष मतदान वाले जनपदों में जरूर शामिल होगा।

स्वीप आइकन पूर्व खिलाड़ी पूनम तिवारी ने कहा कि सभी महिलाओं को लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देना चाहिए। बुद्धिजीवी महिलाओं की ओर से रैली निकालकर भी मतदाता जागरूकता का सन्देश दिया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
36 ° C
36 °
36 °
56 %
5.1kmh
40 %
Sat
36 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
36 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img