36 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

लखपति दीदी कार्यक्रम पर विभिन्न विकासखण्डों के 32 समूहो को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लखपति दीदी कार्यक्रम के अवसर पर समूह सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के अम्बेडकर सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लाभार्थियों के साथ देखा गया।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान को बुके देकर स्वागत किया गया।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 03 करेाड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। जनपद सिद्धार्थनगर में लगभग 15 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पीएम मोदी द्वारा पूरे देश की महिलाओं को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए लखपति दीदी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। पहले कोई प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से बात नहीं करता था। प्रधानमंत्री पहले प्रधानमंत्री है जो महिलाओं को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए उनसे बात कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया है। पहले महिलाआंे की पहचान घर के अन्दर तक ही सीमित थी आज महिलाओं द्वारा घर से बाहर निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा बीसी सखी, विद्युत सखी मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, बेकरी, कास्मेटिक, दोना-पत्तल आदि बनाने का कार्य करके जनपद का नाम रोशन कर रही है।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अवसर एवं सहारा प्रदान करने का संकल्प लिया है तो जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सिद्धार्थनगर की महिलाओं को अवसर एवं सहारा प्रदान कराकर उनकी आजीविका बढ़ाने का कार्य किया है जिससे जनपद की महिलायें हर क्षेत्र में आगे बढ़कर जनपद का नाम रोशन कर रही है।

जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाआंे की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया है तथा स्वरोजगर हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 12135 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। एन.आर.एल.एम. योजना के अन्तर्गत 140325 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है। स्टार्टअप फंड से 9891 स्वयं सहायता समूह को लाभान्वित किया गया है। रिवाल्विंग फंड से 8804 स्वयं सहायता समूह को लाभान्वित किया गया। सामुदायिक निवेश निधि से 4003 स्वयं सहायता समूह, बैंक क्रेडिट लिंकेज से 7171 स्वयं सहायता समूहो को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अन्तर्गत विभिन्न विकासखण्डों के 32 समूहो को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुंवर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, स्वयं सहायता समूह की महिलाये आदि उपस्थित थी।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
36 ° C
36 °
36 °
56 %
5.1kmh
40 %
Sat
36 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
36 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img