अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने आगामी वर्षाकाल-2024 में पौधरोपण किए जाने को लेकर वन विभाग की चौहनापुर पौधशाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहां पर मौजूद विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ग्राम चौहनापुर में दो पौधशालाएं हैं चौहनापुर प्रथम व चौहनापुर द्वितीय जो एक ही परिसर में स्थापित है। चौहनापुर प्रथम पौधशाला में कुल 349880 थैली पौध उपलब्ध हैं, जिसमें मुख्यतः जामुन, शीशम, आम, कंजी, अर्जुन, करौंदा, अमरुद, नीम, पाकड़ आदि प्रजातियां उपलब्ध हैं। पौधारोपण योग्य निर्धारित मानक ऊंचाई की उपलब्ध है,
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि चौहनापुर द्वितीय पौधशाला में कुल 250000 थैली पौध उपलब्ध हैं, जिसमें मुख्यतः जामुन, मीलिया, डुबिया, अर्जुन, शीशम, प्रोसोपिस, अमरूद, आंवला आदि प्रजातियां उपलब्ध हैं पौधों की ऊंचाई अच्छी है जो पौधारोपण योग्य निर्धारित मानक ऊंचाई के अनुरूप है। पौधशाला में सिंचाई हेतु स्प्रिंकलर सेट लगा है। जैविक उर्वरक हेतु वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार की जा रही है, जिसका प्रयोग पौधों में उपयोगी है जीवामृत भी पौधशाला में तैयार किया जा रहा है जिसका उपयोग पौधों में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पौधशाला में जो पौधे तैयार किए जा रहें है उनकी आपूर्ति गौरीगंज विकासखंड में विभिन्न विभागों में वर्षा काल 2024 में पौधारोपण के लिए निर्धारित लक्ष्य हेतु की जाएगी।