36 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा और सिद्धार्थनगर का भी विकास हो – सांसद जगदम्बिका पाल

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। औद्योगिक विकास परियोजनाओ का शुभारम्भ नये भारत का ग्रोथ इंजन विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद स्तर पर लोहिया कला भवन में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में देखा गया, जिसका जनपद स्तर पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।

ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि जनपद में 10 हजार करोड़ का एम.ओ.यू. हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य है कि लोगो के हाथो में रोजगार हो। उनको किसी अन्य राज्य में रोजगार हेतु पलायन न करना पड़े। उ0प्र0 की अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य है, जिसमें जनपद सिद्धार्थनगर का विशेष योगदान रहेगा। एम.ओ.यू. को धरातल पर लाकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सपनो को पूरा करे। जनपद में इन्डस्ट्रियल स्टेट बनाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है, जिससे निवेश बढ़ेगा और अन्य लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। काला नमक चावल के निर्यात के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा और सिद्धार्थनगर का भी विकास हो।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा देश/प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, जी-20 के आयोजन के माध्यम से करने का कार्य किया गया है। जनपद सिद्धार्थनगर में पहले कोई उद्योग नही था। आज जनपद में उद्यमियो द्वारा उद्योग स्थापित करने हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ से लोगो को जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है। रेहड़ी पटरी वाले रोजगार करने वालो को ऋण देकर अच्छे रोजगार करने हेतु धन उपलब्ध कराने का काम किया गया है। इस कार्य से उद्यमियो का मनोबल बढ़ा है बेरोजगार हाथो को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा जनपद के उद्यमियों को बधाई दी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा आज 897.69 करेाड़ की लागत के 236 एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किया गया, इससे जनपद के 6655 लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। अन्य उद्यमियो को उद्योग स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में किसानो को कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर अच्छी पैदावार प्राप्त किया जा रहा है। उद्यमियो की सभी समस्याओ का निराकरण कराया जायेगा, जिससे उद्यमी जनपद को और ऊचाईयों पर ले जायेगे।

इस अवसर पर अनूप छापड़िया धनराशि रू. 12 करोड़ फ्लोर मिल हेतु, चन्द्रेश उपाध्याय धनराशि रू. 12 करोड़ हास्पिटल हेतु, राहित कुमार जायसवाल धनराशि रू. 10.90 करोड़ राइस मिल हेतु, अमर सिंह चौधरी धनराशि रू. 8.00 करोड़ राइस मिल हेतु, संदीप कुमार धनराशि रू. 6.93 करेाड़ राइस मिल हेतु, खुशबू जायसवाल धनराशि रू. 3.0 करोड़ राइस मिल हेतु, सुशीला सिंह धनराशि रू. 3.0 करोड़ तकनीकी शिक्षा हेतु, असलम चौधरी धनराशि रू. 1.40 करोड़ बिजनेस लोन हेतु, डा0 अजय रावत धनराशि रू. 1.36 करोड़ बेकरी उद्योग हेतु, संजीव जायसवाल धनराशि रू. 1.20 करोड़ राइस मिल हेतु, बसन्त लाल जायसवाल धनराशि रू. 86 लाख बिजनेस लोन, तारा चन्द्र धनराशि रू. 74 लाख बिजनेस लोन, पूनम धनराशि रू. 55 लाख राइस मिल हेतु, मुस्तकीम खान धनराशि रू. 30 लाख हास्पिटल हेतु, कृष्ण लाल धनराशि रू. 20 लाख ़काला नमक चावल हेतु, श्री दिनेश चौधरी धनराशि रू. 12.50 लाख बकरी पालन हेतु, मनोज कुमार धनराशि रू. 10 लाख फर्नीचर उद्योग हेतु, सूरज गौड़ धनराशि रू. 10 लाख वीडियो ग्राफी हेतु, देवददत्त चौरसिया धनराशि रू. 10 लाख कालानमक चावल हेतु, अख्तरून्निसा धनराशि रू. 8 लाख बकरी पालन हेतु, को चेक दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों कुम्हार, मोची, बढ़ई को टूल किट दिया गया। ओ.डी.ओ.पी. के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को टूल किट दिया गया। श्रम विभाग द्वारा मातृत्व, शिशु बालिका मदद् योजना के अन्तर्गत 06 लाभार्थियों को चेक दिया गया। उ0प्र0 कौशल विकासमिशन योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिया गया। निर्माण कामगार मृत्यु विकंलाग्ता एवं अक्षमता पेंशन योजना के अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को रू0 2.0 लाख का चेक दिया गया।

इस अवसर पर डीएफओ पुष्प कुमार के0, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, लीड बैंक अधिकारी आर0के0सिन्हा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 जीवन लाल, सहायक श्रम आयुक्त सुमन सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग शिवशंकर, आदि उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
36 ° C
36 °
36 °
56 %
5.1kmh
40 %
Sat
36 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
36 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img