31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाए – जिलाधिकारी

जरूर पढ़े

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बीएलओ बूथों पर कम से कम 25 मतदाताओं को शपथ दिलाएं। इसकी फोटो सुपरवाइजर के माध्यम से प्रेषित की जाएं। सुपरवाइजर अपने मुख्यालय पर शपथ दिलाएं। ईआरओ को नोडल व एईआरओ को सहायक नोडल बनाये जाएं। ईआरओ द्वारा दिलायी जाने वाली शपथ में कम से कम 200 व एईआरओ द्वारा दिलायी जाने वाली शपथ में कम से कम 100 लोगो को शपथ दिलायी जाए। जिला स्तर पर भी शपथ दिलायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि माध्यमिक व उच्च शिक्षा के विद्यालयों में शपथ दिलायी जाए। मतदाता दिवस से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। नए मतदाताओं को इपिक वितरित किया जाए। 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को आमंत्रित किया जाए। ईवीएम का प्रदर्शन कराया जाए। कुछ नए मतदाताओं का भाषण कराया जाए। नए दिव्यांग मतदाताओं को बुलाया जाए। प्रभात फेरी का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया जाए। इपी रेशियो व जेंडर रेशियो में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मतदाता जागरूकता से संबंधित पम्पलेट भेजे जाएं। जनपद, तहसील, ब्लॉक व नगर निकाय मुख्यालय में होर्डिंग लगवाई जाएं। पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय औसत से कम मतदान वाले बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
68 %
2.4kmh
100 %
Sat
38 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
38 °
Wed
37 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img