30 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

शिवाजी के विचार-आदर्श को युवा पीढ़ियां करें आत्मसात – किशन चौधरी

जरूर पढ़े

मथुरा। हिन्द स्वराज के संस्थापक, परम योद्धा, अभ्दुत साहस व शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक और धर्म के प्रति समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती कृष्ण मोहन विश्वविद्यालय में सहउत्सव समारोह के साथ मनाई गई। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। इस अवसर पर छात्रों ने शिवाजी के जीवन पर नाटक का रूपान्तर का अच्छा प्रदर्शन कर कुलाधिपति को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों व आदर्शों को आज के युवा पीढ़ियों को आत्मसात करने की जरूरत है।

केएम विवि परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वरूप में घोड़े पर सवार होकर एमबीबीएस 2023 बैच के छात्र मालउदय, हर्षवर्धन ने प्रवेश किया तो छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समारोह का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर विवि के प्रबंधन तंत्र से देवी सिंह चौधरी, कुलपति डा. डीडी गुप्ता, प्रो. वाइस चांसलर डा. शरद अग्रवाल, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे द्वारा माल्यार्पण कर किया गया और वहां मौजूद विवि के छात्रों ने श्रद्धा के साथ उनको नमन किया। विवि परिसर में मौजूद छात्रों ने महाराष्ट्र का गीत गायन किया।

दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मथुरा के विभाग प्रचारक अरुण पाच्चजन्य, वाइस चांसलर श्रीगुप्ता, प्रो. वीसी डा. शरद अग्रवाल, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे एवं रजिस्ट्रार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिवाजी महाराज के बचपन से जोड़कर देश हित में आगे आकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज बचपन से ही बड़े साहसी थे और बहुत सी कलाओं में निपुण थे। उन्होंने प्राचीन हिंदू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचार को पुनर्जीवित किया और मराठी एवं संस्कृत को प्रातःकाल की भाषा बनाया, वह हमेशा भारतीय स्वाधीनता संग्राम में नायक के रूप में स्मरण किए जाने लगे। बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रीयता की भावना के विकास के लिए शिवाजी राजे जन्मोत्सव की शुरुआत की।

कार्यक्रम में विवि के परीक्षा नियंत्रक मनोज ओझा, प्रशासनिक अधिकारी अनिल शर्मा, हरी मोहन रावत, ब्रजेश सहित समस्त विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं तथा कार्यक्रम का संचालन डा. हरिनारायण यादव ने किया।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
30 ° C
30 °
30 °
89 %
1.5kmh
40 %
Fri
31 °
Sat
38 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
38 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img