35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

संगठन में बूथ स्तर तक पुनर्निरीक्षण कर निष्क्रिय पदाधिकारियों एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी – अविनाश पाण्डेय

जरूर पढ़े

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आगमन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों तथा कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ एवं फ्रंटल के अध्यक्षों/चेयरमैनों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 राहुल राजभर ने बताया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने नवनियुक्त प्रभारी के समक्ष परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में सुझाव प्रस्तुत किये। जिसमें प्रमुख रूप से संगठन में बूथ स्तर तक पुनर्निरीक्षण कर निष्क्रिय पदाधिकारियों एवं रिक्त पदों पर पदाधिकारियों नियुक्ति की जाएगी। साथ ही सभी जिलों के बूथों पर बीएलए की नियुक्ति भी की जायेगी। इसके साथ बैठक में डोनेट फॉर देश की मुहिम के अन्तर्गत चलायी जा रही आर्थिक सहयोग (क्राउडफंडिंग) के लिए व्यापक अभियान चलाया जाना तय हुआ।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तक पहुंचकर हम पूरे प्रदेश में जोनल स्तर पर एक व्यापक संवाद अभियान की शुरुआत कर संगठन को धार देने का काम करना होगा। इस संवाद यात्रा के माध्यम से गांधी एवं नेहरू जी की वैचारिक राष्ट्रीय राजनीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नफरती एवं विघटनकारी राजनीति को परास्त कर आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी सरकार बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी 14 जनवरी को मणिपुर से प्रारंभ होने वाली राहुल गांधी की अगुवाई में ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ देश में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगी। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय से ‘‘भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा’’ शुरू की जायेगी। यह यात्रा प्रत्येक जनपद में शाम 6ः00 बजे से शुरू होकर 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शहीद स्थल पर संकल्प के साथ सम्पन्न होगी।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात प्रस्तुत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा की सफलता का श्रेय आप सभी पदाधिकारियों को जाता है। आप सभी के हौसलों के बल पर ही यह यात्रा सफल हो पायी यह यात्रा एक नये परिवर्तन के आगाज की शुरूआत है।

श्री राय ने कहा कि अविनाश पाण्डेय के संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा, जिससे हम 2024 में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कामयाब होंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 राहुल राजभर ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु प्रदेश को 6 जोनों में बांटकर इस प्रकार से कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की, जिसमें दिनांक 11 जनवरी को जनपद पश्चिमी जोन की मीटिंग जनपद मेरठ, दिनांक 12 जनवरी को बुन्देलखण्ड जोन की बैठक जनपद कानपुर, 13 जनवरी बृज जोन की बैठक जनपद मथुरा, 16 जनवरी को पूर्वांचल जोन की बैठक जनपद गोरखपुर, दिनांक 17 जनवरी को प्रयाग जोन की बैठक जनपद वाराणसी तथा दिनांक 18 जनवरी अवध जोन की बैठक राजधानी लखनऊ में होना सुनिश्चित हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस जोनल संवाद में जिला/शहर कमेटी के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व सदस्य एआईसी/पीसीसी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 2022, पूर्व सांसद/विधायक, वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के जिला/शहर अध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव के विजयी प्रत्याशी शामिल होंगे।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, नीलांशू चतुर्वेदी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिन अनिल यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img