31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

सांसद खेल स्पर्धा के तहत साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन में छिपी व दबी प्रतिभाएं निकल कर बाहर आई – सांसद कौशल किशोर

जरूर पढ़े

लखनऊ। सांसद खेल स्पर्धा के तहत मोहनलालगंज लोकसभा की साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में संपन्न हुआ। यह 5 किलोमीटर की दौड़ थी, जिसमें हजारों महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाई, जिसे देखकर शहर के लोगों का हुजूम देखने को उमड़ पड़ा। साड़ी में दौड़ती महिलाओं में नारी शक्ति की गूँज और भारतीय परिधान की खूबसूरत झलक दिखी।

लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा के तहत लोकसभा की पांचांे विधानसभा में विभिन्न खेल आयोजन और हर विधानसभा स्तर पर साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन होने के बाद लोकसभा स्तर पर फाइनल के तौर पर ये साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ जोकि अद्भुत, अकल्पनीय, शानदार रहा। साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन का केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर एवं अतिथिगणों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और भारतीय परिधान के साथ साड़ी पहनकर जो दौड़ लगाई उसे देखकर सभी दंग रह गए।

सांसद कौशल किशोर ने बताया कि सभी विधान सभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने और खासकर घरेलू महिलाएं जो ज्यादा घर से बाहर नहीं निकल पाती उनके लिए भी खेलों का आयोजन हो और वह भी खेल में आगे बढ़े, दबी छिपी प्रतिभाओं को ढूंढने के लिए ये आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। नारी, युवा, गरीब, किसान विकसित भारत के चार स्तंभ हैं। विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दबी छिपी प्रतिभाओं को मौका देना, खेल में महिलाओं की रूचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे महिलाएं अपने परिधान अपनी संस्कृति को संजोते हुए राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके और हमारे क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ में मोहनलालगंज लोकसभा में निवास करने वाली 18 वर्ष की ऊपर की महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें बख्तौरी खेड़ा निवासी आसमां ने प्रथम, संगीता ने द्वितीय तथा कुर्सी हिंडोरा निवासी सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार, द्वितीय 41 हजार तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 31 हज़ार रुपए धनराशि की चेक व प्रमाण पत्र केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा वितरित किया गया। वहीं इसके बाद अगले दस प्रथम स्थान पर रही महिलाओं कोमल, पूजा निषाद, अंजू, माधुरी, अर्चना, मानसी, शिवानी, शशि, अनीता, सरोली को 51 सौ रुपए, उसके बाद की दस दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं खुशबू, मानसी, गुड़िया, अमिता साहू, सरोज रावत, मोनी, शीतल, आयुषी गौतम, ज्योति, आशा पाल को 41 सौ रुपए व उसके बाद तृतीय पहुंची दस महिलाओं अंशी देवी, शैलपुत्री, पूजा यादव, शिवानी, सोनी राजवंशी, काजल मौर्य, अंशिका रावत, आरती देवी, ज्योति को 31 सौ रुपए व उसके बाद चतुर्थ पहुंची दस महिलाओं मनीषा चौहान, रागिनी सिसोदिया, पल्लवी यादव, जूली, मोहिनी, रोशनी, स्वाति गौड़, नेहा, मोहिनी, मधु को 2100 रू प्रमाणपत्र और उसके बाद पंचम 10 महिलाओ सावित्री देवी, अंजली शुक्ला, शांति देवी, बीनू, लक्ष्मी, ममता, मुस्कान, शालू, लता, चंद्रावती को 1100 रू और उसके बाद 300 प्रथम दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं को 500-500 रू पुरस्कार के रूप में देते हुए कुल 353 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौक़े पर विधायक मोहनलालगंज अमरेश रावत, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ अजय सेठी, ब्लॉक प्रमुख सरोजिनी नगर सुनील रावत, ब्लॉक प्रमुख सिधौली रामबक्स रावत, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
31 ° C
31 °
31 °
79 %
1.5kmh
75 %
Sat
40 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
32 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img