35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

सिंधी जनरल पंचायत की नई टीम में युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जरूर पढ़े

मथुरा। सिंधी उत्सव सम्पन्न होते ही सिंधी जनरल पंचायत की समीक्षा बैठक गोवर्धन रोड स्थित कृष्णा आर्चिड कालोनी के मंगलानी निवास पर आयोजित की गई। इस अवसर पर आगामी तीन वर्षों के लिए पंचायत की नई टीम की घोषणा अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने की, जिसमें इस बार युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

बीते दिनों सिंधी जनरल पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से निर्विरोध नारायण दास लखवानी को चुना गया था। इसी के साथ पहली बार बाकी सभी पदाधिकारी चुनने का अधिकार अध्यक्ष को दे दिया गया। इसी निर्णय के तहत उन्होंने सिंधी जनरल पंचायत की नई टीम में रामचंद्र खत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तुलसीदास गंगवानी उपाध्यक्ष, जीवतराम चंदानी उपाध्यक्ष, डॉ प्रदीप कुमार उकरानी उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल भाई जी उपाध्यक्ष, बसन्तलाल मंगलानी महामंत्री, गुरुमुखदास गंगवानी वरिष्ठ मंत्री, सुरेशचंद मेठवानी मंत्री, भगवानदास मंगवानी मंत्री, जितेंद्र भाटिया मंत्री, पीताम्बर लाल रोहेरा मंत्री, जितेंद्र लालवानी कोषाध्यक्ष, झामनदास नाथानी ऑडिटर, चंदनलाल आडवानी चंदा संयोजक, हरिश चावला प्रचार मंत्री, सुंदरलाल खत्री चन्दा मंत्री, सुदामा लाल खत्री संगठन मंत्री बनाए हैं, जबकि किशोर इसरानी को एक बार फिर 12 वीं बार मीडिया प्रभारी के रूप में बरकरार रखा है। वह पिछले 28 वर्षों से मीडिया के दायित्व को निभा रहे है।

कार्यकारिणी में रमेश कुमार नाथनी, अशोक अंदानी, गिरधारी लाल नाथनी, महेश कुमार घावरी, दौलत राम खत्री, कन्हैयालाल खत्री एडवोकेट, सुरेश मनसुखानी, विष्णु हेमानी, मिर्चूमल कोतकवानी, अनिल कुमार मंगलानी, अमित आसवानी, राजेश खत्री, अशोक डाबरा, लक्ष्मणदास वाधवानी, तरुण लखवानी आदि शामिल किए गए है।

समीक्षा बैठक में आगामी सिंधी उत्सव के बदलाव पर सभी ने अपने विचार रखें और सिंधीयत को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों के लिए चर्चा हुई। सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने सफलता के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने नई टीम को समाज सेवा की प्रेरणा देकर शुभकामनाएं प्रेषित की। मंगलानी परिवार ने सहभोज के साथ सभी का स्वागत किया।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img