35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

सीएम योगी ने संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम का वर्चुअली किया शुभारम्भ

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअली शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा उपस्थित थे। संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद स्तर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में दिखाया गया।

कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन देश की आबादी के सबसे बड़े राज्य के अन्नदाता किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों का अभिनन्दन करते हुए उन्हे बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि हमारे पास है। सबसे अच्छा जल संसाधन भी हमारे पास है। हमारे अन्नदाता किसान परिश्रमी एवं पुरूषार्थी है। उसी का परिणाम है कि आज पूरे देश में खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। देश में कृषि योग्य भूमि का 11 प्रतिशत भूमि उत्तर प्रदेश में है। उ0प्र0 में 1478591 किसानो के पास निजी नलकूप है। पीएम कुसुम योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। इस योजना से अन्नदाता किसान अतिरिक्त आमदनी भी कर सकता है। किसानो को डीबीटी के माध्यम से खाद, बीज, एवं कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी उनके बैंक में दी जा रही है। हम सभी के लिए देश का हित सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने सभी को शिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न योजनाएं किसानो के हित में चलायी जा रही है, जिसका सीधा लाभ किसानो को प्राप्त हो रहा है। आज मुख्यमंत्री द्वारा कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम का शुभारम्भ कर किसानों का सम्मान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने किसानो की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है तो हम उसका लाभ अपने जनपद के किसानों को मिले इसके लिए कार्य किया जा रहा है। काला नमक चावल के क्षेत्र में शासन स्तर से बजट के लिए प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, समस्त अधिशासी अभियन्ता विद्युत, किसान भाई व अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img