35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

सीएम योगी ने 1895 करोड़ रू0 की लागत से 551 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के भ्रमण पर थे। मुख्यमंत्री बी.एस.ए. ग्राउण्ड में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचे, जहां सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सीएम योगी का पुष्प गुच्छ एवं बुद्ध प्रतिमा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1895 करोड़ रू0 की लागत से 551 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सांसद, विधायकगण एवं पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में उपस्थित जन समूह को बधाई देते हुए कहा कि होली से पूर्व 1895 करोड़़ रू0 की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि सांसद डुमरियागंज की तरह सांसद होना चाहिए जो अपने क्षेत्र की जनता के समस्याओं के लिए जनता से जुड़े रहते है इसके लिए मैं सांसद डुमरियागंज का अभिनन्दन करता हंू। ऐसा सांसद मिलना मुश्किल है। जनपद सिद्धार्थनगर आंकाक्षात्मक जनपद से निकलकर अग्रणी जनपद बन रहा है।

उन्होंने कहा कि आज शासकीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है। पहले माफिया गरीबो का हक निगल जाते थे। जे.ई./ए.ई.एस. से सबसे ग्रसित जनपद सिाद्धार्थनगर था। उन बच्चो को बचाने के लिए जब मै जब सड़क से संसद तक लड़ता था उस समय विपक्ष का एक सांसद संसद में मेरे साथ खड़ा होता था जो जगदम्बिका पाल थे। आज सिद्धार्थनगर इंसेफ्लाटिस से मुक्त है। किसी भी बच्चे की मृत्यु इंसेफ्लाटिस से नहीं हो रही है। हमने मच्छर और माफिया दोनो को समाप्त करने का काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद की श्रेणी में खड़ा हो रहा है। जनपद में अच्छे-अच्छे विद्यालय बन गये है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एक नई पहचान बना रहा है। जनपद में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल बनकर तैयार है जो लोगो को अपनी सेवाये दे रहा है। ए.एन.एम., जी.एन.एम. की पढ़ाई हेतु नर्सिग कालेज का शिलान्यास आज मैने किया है। हर घर को स्वच्छ जल मिल रहा है। सभी गांवो को अच्छी सड़को से जोड़ा जा रहा है। आज भारत बदल रहा है। भारत का सम्मान दुनिया में बढा है। भारत ने पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत दुनियां का नेतृत्व करता दिखायी दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत काल में ही देश दुनिया की पांचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बने हैं। अगले तीन वर्षो में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनेगा। गरीबो को निःशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। 05 लाख तक का स्वास्थ्य हेतु आयुष्मान कार्ड, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना जैसी तमात प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। काला नमक चावल को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल जाना भारत की पहचान बनाता है। आज आस्था का भी सम्मान हुआ है। 5000 वर्षो का सपना पूरा हुआ और अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बना उसमें रामलला विराजमान है। 23 जनवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक 01 करेाड़ श्रद्धालुओ ने रामलला का दर्शन किया गया है। आज भारत पीएम मोदी के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत हमारा संकल्प होना चाहिए। विकसित भारत के लिए विकसित उ0प्र0 होना चाहिए, विकसित उ0प्र0 के लिए विकसित सिद्धार्थनगर होना चाहिए। योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलता रहे इसके लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरा सिद्धार्थनगर आपका स्वागत कर रहा है। मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर को पिछड़े जनपद से अग्रणी जनपद में करने का काम किया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि तीसरी बार लोकसभा डुमरियागंज से भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाकर मौका दिया है। पहले हम कभी कल्पना नहीं करते थे कि जनपद में मेडिकल कालेज होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला मेडिकल कालेज जनपद सिद्धार्थनगर को मिला है। जनपद में किसी को गम्भीर बीमारी होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया जाता था किन्तु सीएम योगी द्वारा जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात देने के बाद अब यही पर इलाज हो रहा है। इसके लिए पूरी जनता आपकी आभारी है। पहले जापानी इंसेफ्लाटिस से पूर्वांचल में बच्चो की मृत्यु हो जाती थी। काला नमक चावल को ओ0डी0ओ0पी0 में चयनित किया गया है। आज काला नमक चावल की खेती 15 हजार हेक्टेयर में हो रही है। बुद्धभूमि पर विपाशना केन्द्र की सौगात मिली है। प्रत्येक विकास खण्ड में आई.टी.आई. का निर्माण कराया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन वितरण लाथार्भी साक्षी, मो0 आरिफ शाह, रेखा, टेबलेट वितरण लाभार्थी सचिन अग्रहरि, बी.सी.सखी रूकसार बानो, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभार्थी निर्मला, राम भवन, संजना को आवास की सांकेतिक चाभी दिया गया तथा दीक्षा एवं पंखुड़ी को अन्न प्रासन कराया गया।

इस अवसर पर विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक शहर पश्चिमी प्रयागराज सिद्धार्थनाथ सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, नगर पालिका सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह, आई.जी. आर0के0भारद्वाज, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार उपस्थित थेे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img