35 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

सीएसएन कॉलेज से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

जरूर पढ़े

हरदोई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सीएसएन कॉलेज से आर0आर0 कॉलेज तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रैली को सीएसएन कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने मैदान में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी।

उन्होंने कहा कि सभी नये मतदाता स्वयं भी वोट करें व अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में नारी शक्ति, युवाओं, दिव्यांगों को समर्पित बूथ बनाये गए हैं। आदर्श बूथों को अच्छी तरह से सजाया जायेगा व मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को सुखद अनुभूति होगी। रैली आवास विकास होते हुए आर0आर0 कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। यहाँ पहली बार मतदाता बनी छात्रा कंचन वर्मा ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। आर0आर0 कॉलेज में जिलाधिकारी ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन, सी विजिल व केवाईसी ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन की सहायता से हम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। सी विजिल के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। केवाईसी ऐप के माध्यम से हम अपने उम्मीदवार के बारे में जान सकते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
35 ° C
35 °
35 °
66 %
4.1kmh
40 %
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
31 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img