31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

सैनिकों के त्याग के कारण हम सभी सुरक्षित हैं – जिलाधिकारी

जरूर पढ़े

हरदोई। गाँधी भवन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 8वें आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। अपने स्वागत संबोधन में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि फौज की सेवा स्वयं में एक जीवन पद्धति है जहाँ देश ही सर्वस्व होता है। फौजी सेवा के दौरान व सेवा के पश्चात अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करता है। उन्होंने अपने सैन्य जीवन से जुड़े वृत्तांतों को साझा किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सैनिक हैं तो हम हैं। सैनिकों के त्याग के कारण हम सभी सुरक्षित हैं। हम सभी सैनिकों के बीच आकर प्रेरणा प्राप्त करते हैं। सैनिकों की समस्या का निदान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने सभी को मकर सक्रांति की भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने आश्वासन उनकी सभी प्रकार की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण कराया जायेगा। मंच का संचालन महेश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व सैनिकों की वीर नारियां उपस्थित रहीं।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
68 %
2.4kmh
100 %
Sat
38 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
38 °
Wed
37 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img