23 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

कृषक उत्पादक संघो को प्रोत्साहित किया जाये – मंगला प्रसाद सिंह

जरूर पढ़े

हरदोई। कृषक सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में तिलहन मेला, किसान दिवस व भूमि संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं का किसान बंधु लाभ उठायें। बाढ़ के दौरान हर प्रभावित की नियमानुसार सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। फसल बीमा योजना व किसान समृद्धि योजना जैसी योजनाओं से किसानों को मजबूती मिली है। हॉल के सड़क हादसों को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क के किनारे न सोये।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित नालों की मनरेगा योजना के अंतर्गत साफ कराया जाये। कृषि विकास योजना के अंतर्गत खेत तालाब को प्रोत्साहन दिया जाये। इसके अंतर्गत नियमानुसार अनुदान दिलाएं। कृषक उत्पादक संघो को प्रोत्साहित किया जाये और नियमानुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। एफएसएसआई लाइसेंस के लिए कम से कम एक दर्जन एफपीओ को आवेदन कराया जाये। एफपीओ को कम ब्याज पर ऋण देकर व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाये। मंच पर शीर्ष 10 एफपीओ से जुड़े किसानों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सरकार की किसान परक योजनाओं की जानकारी किसानों को मिलती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक किसान के खेत का सर्वे कराया जायेगा। बोये गए क्षेत्रफल के अनुसार अधिक से अधिक लाभ दिलाया जायेगा। जिनका मकान गिरा होगा उन्हें मकान दिया जायेगा। बाढ़ की समस्या में शासन व प्रशासन लोगों के साथ है। उन्होंने बताया कि नदियों के किनारे सभी गावों में नाव की खरीद कर ली गयी है।

उपनिदेशक कृषि डॉ नन्दकिशोर ने कहा कि गौ आधारित खेती को अपनाएं और शरीर को स्वस्थ बनायें। उन्होंने विमल 1 प्रजाति को हरदोई के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इसमें बाली काफ़ी बड़ी होती है। उपज अधिक होती है। गेहूँ का पौधा नहीं गिरता। किसान नेता राजबहादुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी ने गेहूँ की किस्म विकसित करने वाले किसान विमल को शाल उढाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने किसानों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की तथा उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने किसानों को फ्री मिनी बीज किट वितरित किये।

कार्यक्रम के उपरांत माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने किसानों के साथ सामूहिक पौध रोपण किया।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
23 ° C
23 °
23 °
83 %
1kmh
40 %
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
34 °
Tue
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव-2024 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कालेज आजमगढ़ में आयोजित होने वाले...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img