31 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

जनपद के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में नवनियुक्त अवर अभियन्ता, संगणक एवं फोरमैन को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में नवनियुक्त 1334 अवर अभियन्ता, संगणक एवं फोरमैन का नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में वितरण किया गया, जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल की उपस्थिति में देखा गया। अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण राजकमल द्वारा जनप्रतिनिधिगण को बुके देकर स्वागत किया गया।

नवनियुक्ति कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। वर्तमान सरकार नौजवानों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। आज पूरे भारत में प्रदेश की अर्थव्यवस्था दूसरे नम्बर पर है। आज प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने नियुक्त हुए अवर अभियन्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपनी योग्यता के बल पर सफल हुए है। प्रदेश में आपकी सफलता में कोई बैरियर बनेगा तो उसे हम कड़ाई के साथ निपटेंगे। प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए निवेश हुआ है। प्रदेश में सड़के बन रही है बिजली का उत्पादन हुआ है। प्रदेश के विकास के लिए सर्वोत्तम प्रयास किया जा रहा है। आज आप सभी लोगो को जिस विभाग के निए नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आप लोग अपने कर्तव्यों से अच्छा कार्य करके अपने विभाग को सर्वोत्तम ऊॅचाईयों पर ले जाने का कार्य करेगे। सभी सफल अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने अपनी शुभकामनाएं दी।

कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में नियुक्त हुए 04 अवर अभियन्ता, संगणक एवं फोरमैन को पंकज कुमार यादव, आनन्द कौशल मणि त्रिपाठी, सुजीत दूबे, अभिषेक चौरसिया को विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने नवनियुक्त अवर अभियन्ता संगणक एवं फोरमैन को अपने संबोधन में कहा कि अपने विभाग में ईमानदारी के साथ विकास कार्यों में अपना योगदान देंगे और जनपद को आगे ले जाने के लिए अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।


पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
31 ° C
31 °
31 °
70 %
1kmh
75 %
Mon
30 °
Tue
27 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
33 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव-2024 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कालेज आजमगढ़ में आयोजित होने वाले...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img