28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ग्राम प्रधानों के साथ बैठक

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी लोग जनपद के विकास कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जनपद की तीन तहसील डुमरियागंज, इटवा एवं शोहरतगढ़ बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हैं। प्रतिदिन लोगों की समस्याओं की जानकारी तहसील/जनपद स्तर से टेलीफोन करके उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा अन्य कार्यों में सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा/बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य, राहत सामग्री, लंच पैकेट आदि का वितरण प्रतिदिन किया जा रहा है। बाढ़ के दौरान जो फसलों की क्षति हुई है, बाढ़ समाप्त होने पर उसका सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जायेगी।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि ग्राम पंचायतों में जो भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है उनकी गुणवत्ता में कोई कमी न किया जाये व समय से कार्य को पूर्ण करायें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आये तो हमें और मुख्य विकास अधिकारी को अवगत करायें। मेरे द्वारा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जायेगा। गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायतों में जो सफाई कर्मचारी तैनात हैं उनकी मानीटरिंग करते हुये साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें।

उन्होंने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को भी सुना तथा उसके समाधान का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा में ग्राम पंचायतों के लिए बजट प्राप्त होने पर सभी ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जायेगा। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, ताकीब रिजवी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर जनपद को विकास के पथ पर लेकर चलेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन बाढ़ से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है इससे जनपद की जनता आपके कार्यों की प्रशंसा कर रही है। ग्राम प्रधानों द्वारा जिलाधिकारी को बुकें देकर स्वागत किया गया तथा जनपद के विकास हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास में सुधार हेतु बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनायें दी गयी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, ताकीब रिजवी, सोनू यादव, चन्द्रजीत जायसवाल व जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की उपस्थिति रही।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
28 ° C
28 °
28 °
89 %
1kmh
40 %
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
35 °
Wed
31 °
Thu
28 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

सीएम धामी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img