28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

निकायों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न

जरूर पढ़े

बहराइच। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री पीएम स्वनिधि योजना तथा निकायों में संचालित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृति कार्यो को तत्काल आरम्भ करा दिया जाय किसी भी दशा में कार्य अनारम्भ की स्थिति में न रहे। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि निकायों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन कर वहां पर मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाय। निकायों के सौन्द्रीयकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। निकायों को साफ-सुथरा रखने के लिए निर्धारित स्थान पर कूड़ा डाला जाय। यदि भ्रमण के दौरान किसी प्लाट या इधर-उधर कूड़ा पाया गया तो सम्बन्धित निकायों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निकायों के सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा एवं आकर्षक बनाया जाय। निकायों के निष्प्रयोज्य उपकरणों, अभिलेखों इत्यादि का नियमानुसार समय से निस्तारण भी कराया जाय। अषि. अधि. डमेस्टिक प्रापर्टी रजिस्टर का समय-समय पर रेण्डमली चेक भी किया करें। निकाय क्षेत्र के परिधि में पूर्व से संचालित गौआश्रय स्थलों में यदि पर्याप्त स्थान है तो निकाय भी उसी में अपने गौआश्रय स्थल संचालित कर निकायों के निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किया जाय। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पं दीन दयाल आदर्शनगर योजना इत्यादि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, निकायों के अधिशाषी अधिकारी, वर्चुअली उप जिलाधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
28 ° C
28 °
28 °
89 %
1kmh
40 %
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
35 °
Wed
31 °
Thu
28 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

सीएम धामी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img