29 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

रोग को जड़ से मिटा देती है होम्योपैथी औषधियां – डॉ0 भास्कर शर्मा

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। होम्योपैथी के आविष्कारक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की जयंती को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर इटवा में मनाया गया। इस दौरान हनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड प्राप्त व सैकड़ों पुस्तकों के लेखक डॉ0 भास्कर शर्मा ने कहा कि पूरा विश्व डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन का कृतज्ञ है क्योंकि डॉक्टर हनीमैन ने एक ऐसी विधा का खोज किया है जो गंभीर से गंभीर बीमारी को बिना किसी दुष्प्रभाव के रोग को जड़ से समाप्त कर देती है। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति शरीर की अपनी हीलिंग प्रक्रिया को जागृत करने के लिए प्राकृतिक पदार्थों का उपयोग करती है, जिसके सिद्धान्तों को जर्मन चिकित्सक डॉ. सैमुअल हैनीमैन ने 18वीं शताब्दी के अंत में विकसित किया था। यह ‘‘लाइक क्योर लाइक’’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि एक पदार्थ जो एक स्वस्थ व्यक्ति में लक्षण पैदा कर सकता है, वह एक बीमार व्यक्ति में समान लक्षणों को ठीक कर सकता है।

डॉ0 भास्कर शर्मा ने यह भी कहा कि वर्तमान में होम्योपैथी को 80 से अधिक देशों में प्रयोग किया जाता है। इसे 42 देशों में अलग औषध – प्रणाली के रूप में कानूनी मान्यता प्राप्त है और 28 देशों में पूरक और वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में मान्यता दी गयी। डॉ0 शर्मा ने कहा कि भारत में 200,000 से अधिक पंजीकृत होम्योपैथिक डॉक्टर और 7,000 से अधिक होम्योपैथिक अस्पताल और औषधालय हैं।

इंडेक्स होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश के प्राचार्य डॉ0 सी0एल0 यादव ने कहा कि यह “समरू समम् शमयति” या “समरूपता” दवा सिद्धांत पर आधारित एक चिकित्सीय प्रणाली है। यह दवाओं द्वारा रोगी का उपचार करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किया जाता है।

बिहार से आए होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर चंद्रशेखर वर्मा ने कहा होम्योपैथी, जो भारत में लगभग दो सौ साल पहले आरंभ की गयी थी, आज यह भारत की बहुलवादी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉ0 अर्चना, डॉ0 मनोज शर्मा मुगलसराय, डॉ0 अमित इलाहाबाद आदि चिकित्सकों ने होम्योपैथी के वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में संतोष कुमार, महेश कुमार, संजय कुमार त्रिपाठी, बिलाल अहमद, मुकुंद चौरसिया, गणेश प्रजापति, सुरेश पंकज आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
29 ° C
29 °
29 °
84 %
1kmh
75 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव-2024 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कालेज आजमगढ़ में आयोजित होने वाले...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img