28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

वृंदावन व बरसाना में ब्रज दर्शन को आने वाले भक्त पाएंगे निःशुल्क भोजन

जरूर पढ़े

मथुरा। वृंदावन श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन के लिए देश भर से आने वाले भक्तों को अब वृंदावन में निःशुल्क भोजन मिलेगा। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मंगलमय परिवार न्यास की ओर से की है। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि ब्रज दर्शन को आने वाले भक्तों को निःशुल्क भोजन की यह व्यवस्था वृंदावन और बरसाना के बाद अन्य तीर्थ स्थलों पर भी बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जयपुर मंदिर के सामने अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया है। 4.90 करोड़ की लागत से तैयार वातानुकूलित इस अन्नपूर्णा भवन में ब्रज दर्शन के लिए बाहर से आने वाले भक्तों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है। भोजन की यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक तथा शाम 07ः00 बजे से रात 09ः00 बजे तक रहती है। वातानुकूलित अन्नपूर्णा भवन का संचालन मंगलमय परिवार न्यास (संत विजय कौशल महाराज) द्वारा किया जा रहा है। इसमें एक साथ करीब 150 लोग भोजन कर सकते हैं। यहां प्रतिदिन 2000-2500 व्यक्ति भोजन ग्रहण करते हैं। स्वच्छ और शांति पूर्ण वातावरण में कान्हा के भक्त यहां भोजन प्रसादी ग्रहण कर आनंदित होते हैं।

परिषद के मुख्य कार्यपालक एस0बी0 सिंह का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि ब्रज में दूर-दराज से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो खासकर असहाय लोगों को भोजन की। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद वृंदावन की भांति यही प्रयास राधारानी की नगरी बरसाना में भी कर रहा है। बरसाना में श्रीजी मंदिर के निकट राधा रानी रसोई जल पान गृह स्थापित किया गया है जहां राधा रानी के भक्तों को फ्री भोजन ग्रहण कराया जाता है। बरसाना में इसका संचालन मान मंदिर द्वारा किया जा रहा है जो सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तथा शाम 05ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक संचालित रहता है।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
28 ° C
28 °
28 °
89 %
1kmh
40 %
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
35 °
Wed
31 °
Thu
28 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

सीएम धामी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img