28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने ली सीएम पद की शपथ

जरूर पढ़े

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राजभवन में राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

जजपा आगामी लोकसभा चुनाव में हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से अपना उम्मीदवार उतारना चाह रही थी, लेकिन भाजपा दोनों सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में उसने राज्य की सभी 10 सीट पर जीत हासिल की थी। दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ सीटों के बंटवारे के सिलसिले में बातचीत भी की थी, लेकिन संभवतः वह विफल रही।

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के हरियाणा अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि आज की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया है कि कल हिसार में ‘नव संकल्प’ रैली आयोजित की जाएगी और पार्टी ने जो भी बातें तय की हैं, उसकी जानकारी वहां दी जाएगी। वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। ये (भाजपा-जेजेपी गठबंधन) एक ‘ठगबंधन’ था। राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव कराए जाने चाहिए।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
28 ° C
28 °
28 °
89 %
1kmh
40 %
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
35 °
Wed
31 °
Thu
28 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

सीएम धामी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img