31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

13 मई को स्वयं व परिवार के सदस्यों के साथ बूथ पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करें – जिला निर्वाचन अधिकारी

जरूर पढ़े

हरदोई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर संवाद किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रथम बार मतदाता बनी छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा छात्रा कंचन ने मतदाता जागरूकता पर आधारित कविता का प्रस्तुतीकरण किया और छात्राओं ने हास्यपूर्ण मतदाता जागरूकता आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। अपने संवाद में जिलाधिकारी ने लघु नाटिका की सराहना की और कहा कि 13 मई को स्वयं व परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केन्द्र पर जरूर जाएं। निर्भीक होकर मतदान करने जाएं।

ईवीएम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी फेक सन्देश से बचें। यह पूरी तरह से एक सुरक्षित मशीन है। लोकतान्त्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए चुनाव में हम सबकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस बार संकल्प शक्ति से मतदान प्रतिशत के मामले में जनपद को शीर्ष पर ले जाना है। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सम्मानित किया गया है। जिनका नाम अभी भी छूटा है वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ को सार्थक बनायें।

उन्होंने बताया कि जनपद में नारी शक्ति, दिव्यांग, युवाओं को समर्पित बूथ बनाये गए हैं। बूथों को मॉडल बूथ बनाया जा रहा है। 85 वर्ष से अधिक आयु व बूथ तक न आ पाने वाले दिव्यांग मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने छात्राओं की आचार संहिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 50 हजार से अधिक नकदी लेकर नहीं चल सकेंगे। संवाद के दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी के समक्ष मतदान से सम्बंधित विभिन्न प्रश्न रखे जिनका जिलाधिकारी ने समाधान किया।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि एक-एक मत बहुमूल्य होता है। जनपद में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जेन्डर रेशियो में 52 बिंदुओं की वृद्धि हुई है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के विभिन्न क्यू आर कोड की चर्चा करते है बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता सूची देखी जा सकती है व नाम जोड़ा व हटाया जा सकता है। केवाईसी ऐप के माध्यम से अपने उम्मीदवार के बारे में जान सकते हैं। सी विजिल ऐप पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। सक्षम ऐप पर दिव्यांग मतदाता विभिन्न सुविधाओं हेतु आवेदन कर सकते हैं।

उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर ने कहा कि घर परिवार व आस-पास के लोगों को प्रेरित कर मतदान के लिए जरूर भेजें। सभी लोग 13 मई को वोट डालने जरूर जाएं। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी।

अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, प्रधानाचार्य सुमन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
31 ° C
31 °
31 °
79 %
1.5kmh
75 %
Sat
40 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
32 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

डीएम-एसएसपी ने गभाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का कराया निस्तारण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 एवं एसएसपी संजीव सुमन सोमवार को तहसील गभाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे।...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img