मथुरा। गिरिराज धाम गोवर्धन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरिराज धाम गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग में स्थित रामानंद आश्रम में 14 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक रामानन्दाचार्य जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह जयंती महोत्सव का 33वां आयोजन होगा। वही जयंती महोत्सव को लेकर आश्रम में कुशल कारीगरों द्वारा तैयारी की जा रही। आश्रम के सन्त राम अनुग्रह दास ने बताया कि यह आयोजन गोवर्धन पीठाधीश्वर गोलोकबासी कंचन दास महाराज जी के सानिध्य में मनाया जा रहा है, जिसमें श्री भक्ति प्रकाश रामलीला मण्डल द्वारा रामलीला का आयोजन होगा।
वही महोत्सव के दौरान अयोध्या में 22 जनवरी को विराजमान होने जा रहे रामलला को लेकर भी जहां आश्रम में विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को आश्रम में 1008 दीप जलाकर दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।