अयोध्या। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में सुहागनगरी फिरोजाबाद से आयी माता जानकी के सुहाग का आर्शीवाद जो हिन्दू-मुस्लिम कारीगरो के साथ मिल कर निर्मित किया गया काँच की चुड़िया/कंगन दस हजार डिब्बों की संख्या में आज अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र परिषद के महासचिव चंपत राय को सौपा गया जो माताओ एवं बहनो को प्रसाद के स्वरूप में वितरित किया जायेगा।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन खूबसूरत चूड़ियांे को हिन्दू और मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर बनाया है। इन चूड़ियों और कंगन पर भगवान श्रीराम, माता सीता जी तथा हनुमान जी के चित्र उकेरे गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजाबाद से 10 हजार चूड़ियों के बाक्स को लेकर आज सुबह एक ट्रक अयोध्या पहुंचा है और इन बाक्सों को महासचिव चंपतराय जी को सौप दिया गया है, जो महिला श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जायेगा।