29 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

हम सब लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए – सांसद जगदम्बिका पाल

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा जिला स्पोर्टस स्टेडियम सिद्धार्थनगर में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज हम दशम अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग का हमारे जीवन में बहुत ही लाभकारी है। आज के दिन ही नहीं बल्कि 365 दिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे विश्व में योग के पहचान बन गये हैं। हम सब लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है।

योगा प्रशिक्षक राकेश त्रिपाठी, उपेन्द्र उपाध्याय, महेश कुमार, श्वेत चन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार मणि त्रिपाठी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत व ब्लाकों पर योग कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला महामंत्री भाजपा विपिन सिंह, जिला मंत्री भाजपा अजय उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशन्त पाण्डेय, नगर अध्यक्ष भाजपा महेश वर्मा, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नगरवासियों ने योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
29 ° C
29 °
29 °
84 %
1kmh
75 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव-2024 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कालेज आजमगढ़ में आयोजित होने वाले...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img