29 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

प्रभारी मंत्री ने नव चयनित लेखपालों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

जरूर पढ़े

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत 7720 नव चयनित लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को कलैक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना गया। जिलास्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें और जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के लिए चयनित 79 लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गये।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाना बेहद ही सुखद क्षण होता है, जिसे जीवन पर्यन्त भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया इस बात का उदाहरण है कि योग्यता के आधार पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने नवचयनित लेखपालों से अपेक्षा की कि जिस प्रकार से पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से उन्हें विभाग में तैनात किया जा रहा है, वह कार्य-व्यवहार के दौरान सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाते हुए विश्वास पर खरे उतरेंगे।

जिलाधिकारी विशाख जी0 ने नव चयनित लेखपालों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर शुरूआत में कुछ माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसे अच्छे से आत्मसात करें। जितने अच्छे से प्रशिक्षण लेंगे उतने अच्छे से जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के साथ ही विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। है। आप सभी को क्षेत्र में पोस्टिंग के दौरान कार्य-व्यवहार के दौरान नई-नई जानकारियां प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में नव चयनित लेखपालों की नियुक्ति से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और जनमानस को इसका लाभ मिलेगा।

एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि तहसील कोल में 11, अतरौली को 25, इगलास को 16, गभाना को 15 एवं तहसील खैर में 12 नव चयनित लेखपालों की तैनाती की गई है। सभी लेखपालों को संबंधित तहसील में जल्द से जल्द योगदान आख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गये हैं।
अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह, विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा, विधायक छर्रा ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, विधायक इगलास राजकुमार सहयागी, एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा एवं समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं नव चयनित लेखपाल उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
29 ° C
29 °
29 °
84 %
1kmh
75 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव-2024 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कालेज आजमगढ़ में आयोजित होने वाले...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img