सिद्धार्थनगर। नवनियुक्त 7720 लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की उपस्थिति में देखा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का 6 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य था। शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया गया। राजस्व विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है, जिसमें लेखपालो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बिना किसी भेदभाव के सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। निवेश के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगो को अपने जनपद व गांवों में रोजगार के अवसर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त लेखपालो को बधाई दी।
इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि जनपद में 145 लेखपालो को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है, सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। पहले भर्ती प्रक्रिया में भेदभाव किया जाता था। आज किसी भी अभिभावक को सिफारिश करने की आवश्यकता नहीं है। आप सभी लोग इसके साक्षी है। अपने योग्यता के बल पर इस स्थान को प्राप्त किये है। नामान्तरण, कृषि को अकृषित घोषित करने आदि कार्य एवं आय, जाति, निवास, भूमि की पैमाइश आदि कार्य को शीघ्र निपटाये, जिससे विवाद को घटना में परिवर्तित होने से रोक सकते है। दैवीय आपदा के समय तुरन्त राहत कार्य लोगो को उपलब्ध कराया जाये।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत लोगो को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया जा रहा है। निवेश के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आप सभी पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करे और सभी लोगो की समस्याओं का निराकरण कराये। विधायक कविलवस्तु श्यामधनी राही ने निवनियुक्त लेखपालो को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग ईमानदारी के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करे। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि पहले जनपद में लेखपालो की कमी थी, जनपद में 145 लेखपालों की नियुक्ति होने से लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने में आसानी होगी। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने नवनियुक्त लेखपालो को बधाई दी।
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद आप सभी राजस्व परिवार से जुड़ गये। आप सभी सक्रिय होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का सहयोग करें तथा अन्य कार्यो को सम्पादित करायें। सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, तहसीलदार नौगढ़ व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।