29 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

जरूर पढ़े

लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ संभाग द्वारा संभाग स्तरीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ।

विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने कार्यशाला की मुख्य अतिथि सोना सेठ उपायुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ संभाग, अनूप कुमार अवस्थी सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ संभाग तथा संसाधक द्वय सोमपाल प्राचार्य केन्द्रीय विद्यानय कैंट एवं मनीष कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय ए.एम.सी. लखनऊ का हार्दिक स्वागत किया।

उपायुक्त सोना सेठ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया योजना का उद्देश्य देश भर के राजकीय विद्यालयों को छात्रों के लिए उपयोगी संसाधनों से सम्पूर्ण करना है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। सहायक आयुक्त अनूप कुमार अवस्थी ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में 14500 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसमें के.वि.सं लखनऊ संभाग के 33 केंद्रीय विद्यालय सम्मिलित हैं।

मनीष श्रीवास्तव ने कार्यशाला में पीएम श्री योजना के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डाला एवं सोमपाल ने योजना के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु क्रियान्वयन विधियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर की उपप्राचार्या संगीता सक्सेना ने विद्यालय में पधारे हुए सभी अतिथियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कियाद्य कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रियंका, पीजीटी हिंदी के द्वारा किया गया।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
29 ° C
29 °
29 °
84 %
1kmh
75 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव-2024 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कालेज आजमगढ़ में आयोजित होने वाले...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img