27 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

मुख्यमंत्री ने जनपद बलरामपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जरूर पढ़े

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सोनार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, राहत सहायता चेक का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर सम्भव मदद दी जाएगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह में असमय बाढ़ से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपद प्रभावित हैं, जिसमें जनपद बलरामपुर भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है। इन जनपदों में अगस्त व सितम्बर माह में बाढ़ आने की सम्भावना रहती है। लेकिन इस वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही यह जनपद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा बरसात से पहले प्रदेश में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की सभी तैयारियां पूर्ण करा लिए गए थे। इससे जनपद बलरामपुर सहित अन्य जनपदों में असमय आयी बाढ़ से जनहानि, पशुहानि व अन्य क्षति को न्यून किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि जनपद में राहत एवं बचाव कार्य समय से युद्ध स्तर पर किए गए। बरसात से पहले ही नौकाओं की व्यवस्था कर ली गई। बाढ़ प्रभावित परिवारों को फूड पैकेट, राहत पैकेट, मेडिकल किट एवं अन्य सामग्री प्रदान की जा रही है। जनपद में एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0, पी0ए0सी0 की फ्लड यूनिट तैनात हैं। जनपद बलरामपुर में बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। मुख्य मार्गों में पानी आ जाने के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्पदंश, जहरीले जानवरों के काटने की घटनाओं की सम्भावना ज्यादा रहती है। इसके लिए सभी अस्पतालों में एण्टी स्नेक वेनम एवं एण्टी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता रहे। सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए गर्म पानी का उपयोग करंें और पानी में क्लोरीन की गोली डालकर पीयें।

जनहानि, पशुहानि पर प्रभावित परिवारों को तत्काल आपदा सहायता धनराशि प्रदान की जाए। साथ ही, फसलों के नुकसान का सर्वे करते हुए अविलम्ब क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए। बाढ़ के दौरान जिनके मकान गिर गए हैं, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि परस्पर सहयोग के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाते हुए बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
27 ° C
27 °
27 °
69 %
1kmh
22 %
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
34 °
Tue
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव-2024 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कालेज आजमगढ़ में आयोजित होने वाले...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img