19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

जरूर पढ़े

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, बिजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे रू-ब-रू होकर सुना।

जनता दर्शन मे 2 दर्जन से अधिक ज़िलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img