19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

जनपदवासी प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ उठायें – सांसद अजीत सिंह

जरूर पढ़े

हरदोई। जिला सूचना विभाग की ओर से भारत एवं प्रदेश सरकार का ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास‘‘ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो, उद्योग स्थापना, रोजगार परक योजनाओं के साथ पात्र गरीबों को दी जाने वाली लाभप्रद योजनाओं पर 10 से 12 अक्टूबर 2023 तक तीन दिवसीय लगायी गयी भव्य प्रर्दशनी का उद्घाटन सासंद जय प्रकाश रावत ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से फीता काट करने के बाद प्रर्दशनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर सांसद ने लगाया गयी प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के जनपदवासियों के अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त करने वाले पात्र लोग भी देखें और योजनाओं का लाभ उठायें। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहीद उद्यान में प्रदर्शनी के आयोजन से अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार से कहा कि प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक व्यक्ति प्रदर्शनी प्रारम्भ होने से शाम समाप्ति तक लगायें। इसके उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह बब्बन ने भी आकाश सिंह, अमित वर्मा, प्रदीप पाठक तथा जितेन्द्र सिंह के साथ प्रर्दशनी का अवलोकन किया। प्रर्दशनी के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने से आमजनमानस लाभान्वित होगा।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img