19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक

जरूर पढ़े

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से निपटने के लिए 03 अक्टूबर 2023 से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया व कालाजार समेत विभिन्न रोगियों की जानकारी लेंगी। 03 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त नगर विकास, पंचायती राज एवं ग्राम विकास,शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग,सूचना विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग आदि को जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 03 अक्टूबर माह में संचालित होने वाले अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर क्षय रोग, कुष्ठ रोग समेत संचारी रोगों से पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रत्येक विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। जनपद में सघन वेक्टर नियंत्रण व साफ पानी की उपलब्धता पर जोर दिया जाएगा। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष के मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिहिंत किए हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आंकलन भी करेंगे। मलेरिया विभाग के कर्मियों के सर्वे में वेक्टर घनत्व के विभिन्न सूचकांकों यथा हाउस इंडेक्स, ब्रेटयू इंडेक्स, कंटेनर इंडेक्स आदि का आंकलन लिया जाएगा। जिन क्षेत्रों में यह सूचकांक सामान्य से अधिक पाए जाएंगे वहां विभिन्न विभागों के सहयोग से निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर बुखार के रोगियों, इन्फ्लुएंजा, क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया,कालाजार, कुपोषित बच्चों आदि की सूची तैयार करेंगे। क्षेत्रवार मकानों में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर सूची तैयार करनी होगी।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img