हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कि अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के आयोजन के संबंध मे बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिकाओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में साफ सफाई कि व्यवस्था तथा प्रमुख चौराहों कि भी साफ सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाये। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन में जनपद के विभिन्न विभागों के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल भी लगाए जाएंगे और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। महात्मा गांधी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट प्रशान्त तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विनय सिहं व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।