19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल – ‘गांव की समस्या गांव में समाधान’ का हुआ आयोजन

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान का आयोजन ग्राम पंचायम बर्डपुर नं0-10 में सम्पन्न हुआ।

चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम चौपाल – गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। विद्युत व्यवस्था पर ग्रामीणों ने बताया कि 12 घंटे का हैं। जेई ने बताया 17 घण्टों के सापेक्ष 6 घंटे मिलती हैं। फाल्ट सही करवाए प्रतिदिन समस्या नहीं होनी चाहिए। रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई जारी करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि रिबेम योजना के अन्तर्गत जर्जर तार बदलने का काम दीपावली तक पूर्ण किया जाना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। छह विद्यालय हैं कुल 772 बच्चे हैं 576 डीबीटी के तहत लाभान्वित हैं। कापी किताब मिली हैं। सिडको कार्य करवा रही हैं। छत के ढलाई की शिकायत हैं। सिडको से जबाब मंागा गया हैं। प्रधानमंत्री आवास के बारे में जिलाधिकारी द्वारा लोगो से वार्ता की गयी। सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है प्रतिमाह छह हजार मिलता हैं। पंचायत सहायक से जिलाधिकारी द्वारा मानदेय के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। राज्य वित्त से तीन कार्य हुए हैं। मनरेगा से 1394 जाबकार्ड 988 सक्रिय हैं। 190067 का लक्ष्य है 10 हजार का पर्ण कर लिया है। रोजगार सेवक राम औतार विश्वकर्मा से वार्ता किया। श्रम विभाग में पंजीयन नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सबका पंजीकरण कराना अनिवार्य हैं। पात्र ग्रहस्थ के तहत सभी का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए। 216 लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन मिल रहा हैं। एडीओ समाज कल्याण से पूछताछ की गयी तथा निर्देश दिया गया कि सभी का पेंशन 15 दिन में बन जाना चाहिए। 132 दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन मिलता हैं। एनआरएलएम 285 परिवार अक्षदित हैं। 58 समूह को सहयोग दिया गया हैं।

बीएमएम राम गिरीश से वार्ता कर आशा आजीविका समूह के बारे में जानकारी लिया। समूह की महिलाओं से वार्ता किया लोन, ब्याज, कार्य, रोजगार के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी समूह की महिलाएं आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें। श्रम विभाग में 80 रुपये खर्च करके पंजीकरण कराये। बीडीओ कैम्प लगवाकर सभी का पंजीकरण करवाए। यह योजना बहुत अच्छी हैं। नौ आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। जुलाई में पुष्टाहार मिला है। पीएम सम्मान निधि में 1396 लाभार्थी हैं। 83 हैंडपंप संचालित हैं। सेमरी में हैंडपंप नही चल रहा हैं। सर्वे करवाकर सभी हैंडपंप सही करवाए। जलनिगम ने पानी की जांच क्यो नही किया। जिलाधिकारी द्वारा पूछने पर पानी की जांच की संख्या न बता पाने के कारण ए.ई. महेश प्रसाद जल निगम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी। ओबर हैंड टैंक संचालित न होने पर कड़ी फटकार लगाई। पानी चेक करके तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। लघु सिंचाई से 10 निःशुल्क बोरिंग लगाया गया हैं।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तीन कोटे की दुकान हैं। ग्रामीणों से जानकारी चाही गयी कि कितना किलो राशन मिलता है। चार यूनिट पर 18 किलों राशन मिलता हैं। छह यूनिट पर 27 किलो मिलता हैं। पैसा नही लगता हैं। रीना के नाम से कोटा में 4.5 किलो मिलता हैं। सभी दुकान से 4.5 किलो मिलता हैं। पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय खड्ड सुरक्षा अधिकारी को फटकार लगाते हुए तीनो कोटेदार को राशन की दुकान को निलंबित करने का निर्देश दिया गया। जांच जिला स्तरीय अधिकारी से किया जाय। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने पंचायत सहायक के बारे में पूछा गया कि आय, जाति, निवास, अंायुशमान कार्ड, पेंशन आदि कार्य पंचायत भवन पर करते हैं।

इस अवसर पर डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश पांडेय, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, बीडीओ सुरेश कुमार, बीईओ अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, सुबोध चंद्रा, विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, राम प्यारे, अम्बरीष यादव, अजित वर्मा, प्रधान शांति देवी, सचिव राजद्वीप मिश्रा, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img