सिद्धार्थनगर। आज जिला स्पोर्टस स्टेडियम में 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिला संयोजक भोजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ0 ए0के0 झा, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नगरवासियों ने योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि जगदम्बिका पाल को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जगदम्बिका पाल ने सभी लोगो को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मना रहा है। योग ऋषियों/गुरूकुल के समय की परम्परा थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज युनाइटेड नेशन में योग कर रहे है। यह हमारे लिए गौरव का पल है। श्री पाल ने कहा कि योग का हमारे जीवन में बहुत ही लाभकारी है। आज के दिन ही नहीं बल्कि 365 दिन योग करना चाहिए। जीवन में निरोग रहने के लिए योग अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर दिनांक 15 जून से 21 जून 2023 तक योग पखवाड़ा मनाया जा रहा है। हर घर आंगन हर घर योग, करे योग रहे रहे निरोग।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ने बताया कि आज जनपद के समस्त अमृत सरोवर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर योग दिवस का आयोजन कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा योग दिवस के अवसर पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह द्वारा किया गया। योगा प्रशिक्षक राकेश त्रिपाठी एवं योग प्रशिक्षको द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर डी.एफ.ओ. चन्देश्वर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी सी.पी.सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी, व अन्य उपस्थित थे।
जनपद के समस्त तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत व ब्लाकों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किये गये।