अलीगढ़। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि टाइड एवं अंटाइड फण्ड से कराये जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों की स्वीकृति के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि टाइड फण्ड का उपयोग पेयजल समेत रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिसाइक्ंिलग एवं सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट में किया जाना है जबकि अंटाइड फण्ड का उपयोग अन्य शेष कार्यों में किया जाना है। टाइड फण्ड में नगर पालिका परिषद अतरौली को 1,29,09,456 रूपये व नगर पालिका परिषद खैर को 96,85,897 रूपये व नगर पंचायत बेसवां को 20,35,012 व नगर पंचायत छर्रा को 53,89,424 व नगर पंचायत हरदुआगंज को 36,89,855 व नगर पंचायत इगलास को 34,21,502 व नगर पंचायत जलाली को 51,88,160 व नगर पंचायत जट्टारी को 42,71,286 व नगर पंचायत कौड़ियागंज को 33,32,051 व नगर पंचायत पिलखना को 30,86,060 व नगर पंचायत विजयगढ़ को 24,37,540 व नगर पंचायत मडराक को 60,37,944 व नगर पंचायत पिसावा को 24,37,540 व नगर पंचायत चण्डौस को 30,86,060 व नगर पंचायत जवां सिकन्दरपुर को 57,02,502 व नगर पंचायत गभाना को 53,44,698 व नगर पंचायत बरौली को 50,98,707 दिये गये हैं।
इसी प्रकार अंटाइड फण्ड में नगर पालिका परिषद अतरौली को 86,06,311 रूपये व नगर पालिका परिषद खैर को 64,57,265 व नगर पंचायत बेसवां को 13,56,674 व नगर पंचायत छर्रा को 35,92,950 व नगर पंचायत हरदुआगंज को 24,59,903 व नगर पंचायत इगलास को 22,81,002 व नगर पंचायत जलाली को 34,58,773 व नगर पंचायत जट्टारी को 28,47,524 व नगर पंचायत कौड़ियागंज को 22,21,367 व नगर पंचायत पिलखना को 20,57,373 व नगर पंचायत विजयगढ़ को 16,25,027 व नगर पंचायत मडराक को 40,25,296 व नगर पंचायत पिसावा को 16,25,027 व नगर पंचायत चण्डौस को 20,57,373 व नगर पंचायत जवां सिकन्दरपुर को 38,01,668 व नगर पंचायत गभाना को 35,63,132 व नगर पंचायत बरौली को 33,99,139 की धनराशि प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त धनराशि से शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुरूप जिन निकायों के प्रस्ताव प्राप्त हुये उनको स्वीकृति उपरान्त नियमानुसार कार्य कराये जाने के लिए अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने जिन निकायों द्वारा शासनादेश के अनुरूप प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराये गये उन्हें नियमानुसार शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुरूप प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में समस्त निकाय के अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष व अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड व अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 प्रान्तीय खण्ड व अधिशासी अभियन्ता जल निगम उपस्थित रहे।