उतरौला (बलरामपुर)। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता ने 98 सफाई कर्मचारियों को पी0पी0 किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सविता गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद का मुख्य उद्देश्य नगर को साफ सुथरा रखना है। इस उद्देश्य की पूर्ति में सफाई कर्मचारियों की मुख्य भूमिका होती है। नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त सफाई किट वितरित की जा रही है। पी0पी0 किट में हाथ के दस्ताने, जूते, टोपी सहित अन्य सामान हैं।
पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका परिषद हमेशा सफाई कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखतीं हैं। इसी अभियान में पी0पी0 किट वितरण कर नगर पालिका परिषद ने सराहनीय कार्य किया है।
इस मौके पर सभासद, सफाई लिपिक अमित कुमार, वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार गुप्ता समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।