28 C
Lucknow
Thursday, September 28, 2023

नालंदा में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाया गया

जरूर पढ़े

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में बोलवेल में गिरे करीब चार साल के बच्चे को लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाए गए बच्चे का नाम शिवम कुमार है और वह वार्ड संख्या-17 के निवासी डोमन माझी का पुत्र है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बोरवेल में लगभग 50 फुट की गहराई पर फंसे बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। अधिकारियों ने बताया कि छह-सात जेसीबी की मदद से बोरवेल के बगल में खुदाई की गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बोरवेल में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई और उस पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी गई। इससे पहले एनडीआरएफ के सहायक कमांडर जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि बचाव कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बोलवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
28 ° C
28 °
28 °
74 %
1kmh
40 %
Thu
29 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °
Mon
35 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बर्मिंघम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिंघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोडशो...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img