33 C
Lucknow
Thursday, September 28, 2023

नोडल अधिकारी ने की जनपद में वृक्षारोपण हेतु की गयी तैयारियेां की समीक्षा

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। वृक्षारोपण हेतु नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त, परिवहन, उ0प्र0 शासन चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में वृक्षारोपण हेतु की गयी तैयारियेां की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने पहले उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियेां का परिचय प्राप्त किया। डी.एफ.ओ. ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को वृक्षारोपण हेतु 4135960 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। जनपद में पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध है। नोडल अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग वृक्षारोपण हेतु गड्ढा तैयार कर ले। वृक्षारोपण के पश्चात जियो टैगिंग कराने कराये तथा पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड और तार अवश्य लगाये। हरितिमा एप के माध्यम से पेड़ों की सुरक्षा हेतु मानीटरिंग करे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनसहभागिता कराते हुए जनआन्दोलन के रूप में कराया जाए। सभी ग्राम पंचायत, विकास खण्ड, तहसील, स्कूल, नगर पालिका आदि पर वृक्षारोपण कराये।

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद की समस्त विकास खण्डों, तहसीलो, एवं गौशाला पर भी वृक्षारोपण कराया जायेगा। डी.एफ.ओ. ने बताया कि आगामी 22 जुलाई को वृहद रूप से वृक्षारोपण कराया जायेगा, जिसमें मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में वृक्षारोपण कराया जायेगा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0अग्रवाल, डी.एफ.ओ. चन्देश्वर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
33 ° C
33 °
33 °
46 %
2.1kmh
40 %
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °
Mon
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बर्मिंघम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिंघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोडशो...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img