19 C
Lucknow
Tuesday, December 5, 2023

पीएम आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुमन्य सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाए – केशव प्रसाद मौर्य

जरूर पढ़े

एटा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार एटा में जनपद स्तरीय अधिकारियों के विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त अधिकारीगण अपने कार्यालय में जनप्रतिनिधियों को पूरा सम्मान दें, उनके द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता से लेकर यदि निस्तारित किया जा सकता है, तो समस्या को निस्तारित किया जाए। तहसील स्तर पर एसडीएम व सीओ अपने क्षेत्रीय विधायक के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण पर जोर दें। थाना, तहसील पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का निस्तारण किया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के अंदर जो भी विकास व निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें गति प्रदान की जाए। यदि कहीं पर कोई समस्या आ रही है, तो अवश्य अवगत कराएं। बजट की कोई कमी नहीं हैं, सभी अधिकारी अपना अच्छा प्रदर्शन करें। विद्युत विभाग द्वारा रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति जनपद मुख्यालय, तहसील एवं गांव स्तर पर दी जाए। विद्युत विभाग आमजनता से जुड़ा विभाग है, ओवर बिलिंग किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2023 के उपरान्त निजी नजकूपों का विद्युत बिल भुगतान किया जाएगा, नलकूप हेतु लगे ट्रांस्फार्मर समय से बदले जाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो। पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को समय से ऋण मिले। सिंचाई विभाग द्वारा सभी नहरों में टैल तक पानी पहुंचाया जाए। शुक्रवार को आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल में गांव की समस्याओं को गांव में ही निस्तारित करने पर बल दिया जाए। बैठक से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सरदार भगत सिंह जी 116वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की उपस्थिति में मीडिया से रू-ब-रू होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार जनपद में चल रहे विकास कार्यक्रमों को युद्ध स्तर पर तेजी लाई जाएगी। जनप्रतिनिधियों, के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए जनपद के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस दौरान उप मुख्यमंत्री स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, एमएलसी आशीष कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, एसएसपी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ डा0 एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
19 ° C
19 °
19 °
88 %
1kmh
49 %
Tue
21 °
Wed
26 °
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया विश्व मृदा दिवस, किसानों ने लिया बढ-चढकर भाग

मथुरा। मानव स्वास्थ्य-मृदा स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ्य मानव जीवन के लिए मृदा का स्वास्थ्य अच्छा होना...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img