अंबेडकर नगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में तहसील टांडा अंतर्गत जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से विकसित पुंथर झील में नौका विहार एवं आमजन मानस से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुंथर झील के बारे में राज्यपाल को बताया कि लगभग 96 बीघे में फैली पुंथर झील में बस्ती-आजमगढ़ हाईवे से सटी हुई है। समिति द्वारा द्वारा लगभग 720 क्विंटल उत्पादन स्थल की रमणीयता को देखते हुए इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया, जिससे मत्स्यपालन के साथ-साथ स्थानीय नाविकों, रेस्टोरेंट, समूह की महिलाओं तथा ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हुई है। इस झील पर पाये जाने वाले सारस पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं।
राज्यपाल ने जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने वहां पर उपस्थित समूह की महिलाओं से बातचीत भी की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधन में कहा कि पुंथर झील खूबसूरत झील की तरह दिख रही है। यह झील हाईवे के किनारे स्थित होने के कारण रोजगार के असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने ग्रामवासियों तथा समूह की महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे वह आगे बढ़े और शिक्षित हो।
समूह की महिला द्वारा घरेलू कार्य करते हुए समूह से जुड़ने के बाद अपनी सफलता की कहानी बताई। राज्यपाल द्वारा महिलाओं को आगे आ करके काम करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।