19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो होगा देशव्यापी आंदोलन – अनिल सिंह

जरूर पढ़े

सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के नेतृत्व में विकास भवन सिद्धार्थ नगर से कलेक्ट परिसर तक कर्मचारियों ने मार्च करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट आफिस पहुंचे।

जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मागों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि हम लोगों की मांगे नहीं पूरी होती है तो कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। उन्होंने योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार हम लोगों की पेंशन बहस जरूर करेगी मुझे विश्वास है और जिसका अच्छा परिणाम 2024 में कर्मचारी दे सकते हैं।

बता दें कि लगभग 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में प्रदेश के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारी व शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था को वर्ष 2004 पूर्व की भांति बहाल किया जाए। कैशलेस चिकित्सा के तहत देश के समस्त बड़े चिकित्सालयों को जोड़ा जाए। प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय को न्यूनतम रूप 26000 करते हुए उनका नियमित किया जाए। आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को समाप्त करते हुए सभी विभागों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती किया जाए तथा आउटसोर्सिंग के अंतर्गत कर्मचारियों की बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। शिक्षकों की भांति कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़कर 62 वर्ष किया जाए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा बहू, आशा संगीनियों को प्रोत्साहन राशि के स्थान पर क्रमशः 18000 रुपए प्रतिमाह मानदेय एवं उनके बकाए का भुगतान किया जाए। ग्राम विकास अधिकारियों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाए। प्रदेश की समस्त जिला पंचायतों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। प्रदेश की समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली जारी किया जाए तथा प्रदेश के समस्त पंचायत सहायकों का नवीनीकरण करते हुए उनके मानदेय भुगतान हेतु शासन से अलग मद स्वीकृत किया जाए।

इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ परिषद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जगनरायन, मंत्री अश्विनी कर पाठक, अर्जुन यादव कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री अतुल कुमार मिश्रा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मंत्री कलीमुल्लाह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मंत्री शैलेंद्र गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह सचिन उत्तर प्रदेश दिनेश राधेश्याम भारती सत्येंद्र सिंह अनुराग यादव अवनीश, ब्लॉक अध्यक्ष सोमनाथ ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद अमरेश पांडे सुशील अंबेडकर महेश्वर पांडे सोनू यादव प्रदीप सिंह संगम मौर्य सफीक यादव रीता भारती आदि अन्य संगठनों के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img