19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने निकाला शोभा यात्रा

जरूर पढ़े

उतरौला (बलरामपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्य तिथि पर निकली स्मृति यात्रा बुधवार को बलरामपुर जनपद के उतरौला कस्बे में पहुंची। यहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम दयाल यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

स्मृति यात्रा को लेकर निकले बलिया जनपद के निवासी संग्राम सिंह तोमर ने बताया कि यात्रा एक सितम्बर 2023 से देवरिया जिले के बरहज में स्थित राम प्रसाद बिस्मिल शहीद स्थल से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की उपलब्धियों एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह यात्रा 10 अक्तूबर 2023 को 65 जिलों के लगभग आठ हजार किमी यात्रा पूरी करके सैफई पहुंचेगी। उनके स्मृति स्थल पर पुष्पार्चन के साथ यात्रा समाप्त होगी।

तोमर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सीमा पर वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई।

स्वागत के दौरान कृष्ण कुमार यादव, रक्षाराम यादव, एजाज मलिक, अन्नू मिश्रा, कामेश्वरी प्रसाद वर्मा, डा0 गनी, मंगल सिंह यादव, शिवराज यादव, राजन यादव, महेश यादव, मनोज यादव, बिहारी यादव, संतोष कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img