28 C
Lucknow
Thursday, September 28, 2023

प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में कांति देवी हुई विजयी, प्रतिद्वंदी को 353 मतों से किया पराजित

जरूर पढ़े

अंबेडकर नगर। ग्राम पंचायत ममरेजपुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व ग्राम प्रधान राजन दुबे समर्थक कांति देवी ने एक तरफा मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को 353 मत से पराजित कर जीत हासिल की। उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव ने विजयी प्रत्याशी कांति देवी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

विकासखंड टांडा के ममरेजपुर गांव सभा में प्रधान के लिए पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित पद पर उपचुनाव चुनाव परिणाम में मृतक प्रधान मन्नू गौड़ की पत्नी कांति देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश कुमार को 353 मतों से पराजित करके, जीत का परचम लहराते हुए नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

ज्ञात हो कि विकासखंड टांडा के ममरेजपुर गांव सभा पिछड़ी जाति आरक्षित प्रधान बने मन्नू गौड़ की मृत्यु हो गई थी। प्रधान पद के लिए जब उपचुनाव हुआ तो पिछड़ी जाति के बृजेश कुमार के सामने मन्नू गौड़ की पत्नी कांति देवी चुनाव मैदान उतर गई। विधवा कांति देवी को सहानुभूति का लाभ मिल गया और उसने बृजेश कुमार को 353 मतों से पराजित करके विजय प्राप्त की। उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने निर्वाचित महिला प्रधान कांति देवी को निर्वाचन प्रमाण पत्र अपने हाथों से दिया।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
28 ° C
28 °
28 °
74 %
1kmh
40 %
Thu
29 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °
Mon
35 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बर्मिंघम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिंघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोडशो...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img